
ट्विटर यूज करने वालों को देने होंगे पैसे, एलॉन मस्क ने किया ये ऐलान
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने के बाद से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क लगातार चर्चा में हैं. इन सबके बीच उन्होंने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ट्विटर का फ्री में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसे इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि, एलॉन मस्क ने साफ कर दिया कि कैजुअल यूजर्स के लिए यह हमेशा फ्री रहेगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) लगातार चर्चा में हैं. इन सबके बीच उन्होंने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ट्विटर का फ्री में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसे इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि, एलॉन मस्क ने साफ कर दिया कि कैजुअल यूजर्स के लिए यह हमेशा फ्री रहेगा.
एलॉन मस्क ने ट्वीट कर कहा, कैजुअल यूजर्स के लिए Twitter हमेशा मुफ्त रहेगा. लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स के लिए थोड़ी सी लागत चुकानी पड़ सकती है.
Twitter will always be free for casual users, but maybe a slight cost for commercial/government users
ट्विटर में बड़े बदलाव के मूड में एलॉन मस्क एलॉन मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर में डील की है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलॉन मस्क अब कंपनी में कई बड़े बदलाव के मूड में हैं. कहा ये भी जा रहा है कि कंपनी से सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को निकाला जा सकता है.
ट्विटर को खरीदने के ऐलान के बाद ऐलॉन मस्क ने कहा था, फ्री स्पीच किसी भी डेमोक्रेसी के काम करने के लिए काफी जरूरी है. ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां पर मानवता के भविष्य पर चर्चा होती है. उन्होंने आगे बताया गया कि वो ट्विटर को और भी बेहतर नए फीचर्स के साथ बनाना चाहते हैं. उन्होंने ट्वीट में ये भी लिखा है कि वो इसके अल्गोरिदम को ओपन सोर्स रखकर विश्वास को बढ़ाना चाहते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











