
अमेरिका अपने एंटी-मिसाइल सिस्टम को दक्षिण कोरिया से मध्य-पूर्व क्यों ले जा रहा है?
BBC
दक्षिण कोरिया में अमेरिकी एंटी-मिसाइल सिस्टम, उत्तर कोरिया की ओर से किसी संभावित हमले से निपटने के लिए तैनात किया गया था. लेकिन मध्य पूर्व में छिड़ी जंग ने हालात बदल गए हैं.
अमेरिका, दक्षिण कोरिया में लगाए गए मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम के कुछ हिस्सों को मध्य पूर्व ले जा रहा है. यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट और दक्षिण कोरियाई समाचार रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से दी गई है.
यह कथित कदम अमेरिका–इसरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के 12वें दिन उठाया गया है.
अमेरिका ने ये फ़ैसला उन रिपोर्टों के बाद किया है जिनमें कहा गया कि ईरान ने जॉर्डन में लगे थाड (टर्मिनल हाई-एल्टीट्यूड एरिया डिफ़ेंस) सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले एक महत्वपूर्ण रडार को नष्ट कर दिया है.
थाड को सबसे पहले 2017 में दक्षिण कोरिया में तैनात किया गया था, ताकि परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया से आने वाले खतरों से रक्षा की जा सके.
उस समय दक्षिण कोरिया में इसके ख़िलाफ़ ग़ुस्सा जताया गया था और विरोध प्रदर्शन हुए थे, क्योंकि लोगों को डर था कि इससे दक्षिण कोरिया और बड़ा निशाना बन जाएगा. वहीं, चीन ने चेतावनी दी थी कि इससे इलाक़े में अस्थिरता आ जाएगी.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












