
इराक़ में अमेरिकी विमान हुआ क्रैश, अब तक क्या-क्या पता है?
BBC
इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक विमान सुरक्षित उतर गया. विमान में कितने लोग सवार थे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
अमेरिकी सेना का एक केसी-135 रीफ़्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक़ में हादसे का शिकार हो गया है.
अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है. सेना ने बताया है कि विमान वहां गिरा जहां 'दोस्त देश का एयर स्पेस' था'.
इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से दूसरा विमान सुरक्षित उतर गया. री-फ़्यूलिंग विमान लड़ाकू विमान में हवा में ही ईंधन भरता है.
बीबीसी को अभी यह नहीं पता चल पाया है कि केसी-135 विमान कैसे गिरा लेकिन एक आशंका ये है कि ये विमान हवा में टकरा गए होंगे.
अमेरिकी सेंट्रल कमान का कहना है कि यह घटना दुश्मन की गोलीबारी या अपनी सेना की गोलीबारी के कारण नहीं हुई.
विमान में कितने लोग सवार थे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. विमान दुर्घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी भी जानकारी नहीं है.
अमेरिकी सेंट्रल कमान ने बताया है कि यह घटना इराक़ के एयर स्पेस में हुई, लेकिन यह साफ़ नहीं है कि यह पड़ोसी देश ईरान से कितनी दूरी पर हुई.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












