
टैरिफ़ रद्द करने पर ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के जजों पर किया हमला, जिन्हें ख़ुद नियुक्त किया, वे भी हुए ख़िलाफ़
BBC
ट्रंप ने कहा कि टैरिफ़ के ख़िलाफ़ वोट करने वाले सभी छह न्यायाधीशों को 'बिल्कुल शर्मिंदा' होना चाहिए. ट्रंप ने इन जजों पर व्यक्तिगत हमले भी किए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के उन छह जजों पर असामान्य रूप से व्यक्तिगत हमला बोला, जिन्होंने टैरिफ़ रद्द करने का फ़ैसला सुनाया.
इसे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के सबसे बड़े झटकों में से एक माना जा रहा है.
शुक्रवार को आए अदालत के फ़ैसले को ट्रंप ने 'गहरे तौर पर निशानाजनक' बताया.
सुप्रीम कोर्ट के जजों पर हमला बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि बहुमत के फ़ैसले से जुड़े जजों को "निश्चित रूप से शर्मिंदा" होना चाहिए और उनमें "सही काम को करने" करने का साहस नहीं था.
ट्रंप राजनीतिक परंपराओं को तोड़ने और अपनी सत्ता को चुनौती देने वालों को सार्वजनिक रूप से फटकारने के लिए जाने जाते हैं.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के कुछ घंटे बाद ही व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई.













