
'टैक्स छूट और GST सुधार से मिलेगा फायदा', AajTak के निर्माण भारत समिट में बोले दिल्ली के मंत्री आशीष सूद
AajTak
आजतक के निर्माण भारत समिट के ‘बदल रहा है भारत’ सत्र में देश के विभिन्न राज्यों के मंत्री शामिल हुए और आर्थिक-सामाजिक सुधारों पर चर्चा की. दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘नागरिक देवो भवः’ दृष्टिकोण, जीएसटी सुधार और 12 लाख तक आय पर टैक्स छूट को सराहा.
आजतक के निर्माण भारत समिट के सत्र 'बदल रहा है भारत' में दिल्ली के विकास शहरी मंत्री आशीष सूद, उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा और राजस्थान के जल संसाधन योजना मंत्री सुरेश सिंह रावत शामिल हुए.
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘नागरिक देवो भवः’ की महत्ता को दोहराया.
आशीष ने कहा कि जीएसटी सुधार से दरों में कमी आ रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली जैसे मिडिल क्लास राज्यों में, जहां सर्विस सेक्टर का महत्व ज्यादा है, 12 लाख तक की इनकम टैक्स छूट पहले से लागू है. इस छूट को डबल बोनस की तरह दिवाली पर दिल्ली वासियों को दिया गया है.
सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री ने दो तरह के जीएसटी सुधारों को लागू किया. पहला और दूसरा, जिसे सर्वसम्मति तरीके से पास किया गया. उन्होंने जोर दिया कि राज्य और केंद्र मिलकर ही आगे बढ़ेंगे, तभी भारत आगे बढ़ेगा.
यह देश के फेडरल सिस्टम को मजबूत करने और राज्यों को साथ लेने का आह्वान भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीएसटी सुधार में टीम इंडिया की भावना को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया है.
उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए रिफॉर्म्स पूरे देश के लिए लाभकारी होंगे. उत्तर प्रदेश भी इसका हिस्सा है और सभी राज्यों को इसका समान लाभ मिलेगा. इन सुधारों से उपभोक्ता, व्यापारी और निर्यातक सभी को फायदा होगा. व्यापार बढ़ेगा, निर्यात बढ़ेगा और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









