
टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्या तो फॉर्म में आ गए, पर संजू सैमसन का क्या होगा? कहीं ईशान किशन ना बन जाएं ओपनर
AajTak
संजू सैसमन जहां बल्ले से कमाल नहीं कर पा रहे हैं, वहीं ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से सुर्खियां बटोरे हुए हैं. तिलक वर्मा की वापसी के बाद संजू और ईशान में से किसी एक को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ेगा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेलकर फॉर्म में वापसी कर ली है. मगर इसी बीच टीम इंडिया की ओपनिंग पहेली दोबारा उलझ गई है. इसके पीछे की मुख्य वजह संजू सैमसन की फॉर्म है. संजू मौकों का फायद नहीं उठा पाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में अब तक 3 इनिंग्स खेलकर 16 रन ही जोड़ सके.
जब भारतीय चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप टीम पर मंथन किया, तो एक अहम सवाल ये था कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा? इसके लिए शुभमन गिल के साथ-साथ संजू सैमसन भी रेस में थे. फैसला आसान नहीं था क्योंकि मामला सिर्फ ओपनिंग का नहीं, बल्कि विकेटकीपर के संतुलन का भी था. अंततः बाजी संजू सैमसन के हाथ लगी थी. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ किया था कि शुभमन को बाहर रखने का फैसला फॉर्म से ज्यादा कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर लिया गया.
ओपनिंग पोजीशन मिली, लेकिन... किसी हद तक यह फैसला एक गलती को सुधारने जैसा था. दरअसल शुभमन गिल जब एशिया कप के जरिए टी20 टीम में लौटे, तो संजू सैमस की ओपनिंग पोजीशन छिन गई और उन्हें मिडिल ऑर्डर में भेजा जाने लगा. मिडिल ऑर्डर संजू के लिए मुफीद साबित नहीं हुआ. यहां वह न सिर्फ जूझते नजर आए, बल्कि बैक-अप विकेटकीपर जितेश शर्मा उनसे ज्यादा प्रभावी दिखे. वर्ल्ड कप की चर्चा शुरू होते-होते तस्वीर फिर पलटी. शुभमन रन नहीं बना पा रहे थे, तो संजू को दोबारा ओपनिंग सौंपी गई. उधर ईशान किशन को रिजर्व विकेटकीपर और टॉप-ऑर्डर कवर के तौर पर टीम में रखा गया.
यह भी पढ़ें: 12 बॉल पर 50 नहीं बना पा रहे... 'चेले' अभिषेक शर्मा को लेकर युवराज सिंह का पोस्ट VIRAL
लेकिन भारत के पहले वर्ल्ड कप मैच से दो हफ्ते पहले इस मजबूत बल्लेबाजी तस्वीर पर एक दाग साफ नजर आने लगा है. भारत ने विरोधियों का मनोबल तोड़ देने वाली बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली, फिर भी इन तीन जीतों में संजू सैमसन की भूमिका लगभग नगण्य रही. गुवाहाटी में तो हालात और खराब रहे. लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू पहली ही गेंद पर ऑफ-स्टंप गंवा बैठे. वह फ्लिक खेलने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए. यह सिर्फ एक मैच या एक हफ्ते की समस्या नहीं है. जनवरी 2025 से अब तक संजू सैमसन ने नौ टी20I पारियों में ओपनिंग की है, जिसमें वो सिर्फ एक बार पावरप्ले पार कर पाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11.55 की औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से महज 104 रन बनाए.
2025 से टी20I में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन 26 रन (20 गेंदें) 5 रन (7 गेंदें) 3 रन (6 गेंदें) 1 रन (3 गेंदें) 16 रन (7 गेंदें) 37 रन (22 गेंदें) 10 रन (7 गेंदें) 6 रन (5 गेंदें) 0 रन (1 गेंदें)

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










