
टी-20 वर्ल्ड कप: सूर्यकुमार यादव ने ढहती भारतीय पारी को संभाला, अमेरिका को 162 रन का टारगेट
BBC
सूर्यकुमार यादव ने लगातार गिरते हुए विकेटों के बीच 84 रन की पारी खेली. भारत का टॉप आॉर्डर फ़्लॉप रहा.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते अमेरिका के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 162 रन का लक्ष्य रखा है.
लगातार गिरते हुए विकेटों के बीच सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए भारत के स्कोर को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन तक पहुंचाया.
सूर्यकुमार यादव की पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे.
अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन खर्च कर चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा.
इससे पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
हालांकि भारत की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली गेंद पर ही पवेलियन वापस लौट गए.
दूसरे ओवर में ही लगे झटके बाद तिलक वर्मा ने ईशान किशन के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की.













