
धुरंधर के 'हमज़ा अली मज़ारी' यानी रणवीर सिंह का क्या है पाकिस्तान से रिश्ता
BBC
रणवीर सिंह के पारिवारिक तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. उनकी दादी के भाई 11 देशों में पाकिस्तान के राजदूत रहे हैं
रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर' ने पिछले साल ज़बरदस्त धूम मचाई और अब 'धुरंधर पार्ट-2' पर्दे पर आ चुकी है. इसके निर्देशक भी आदित्य धर हैं.
फ़िल्म का एक सीन है जहां रणवीर सिंह के किरदार से अक्षय खन्ना या कहें रहमान डकैत का भाई पूछता है- कहां से आया?
रणवीर जवाब देता है खरोटाबाद, क्वेटा. नाम- हमज़ा अली मज़ारी.
फ़िल्म में रणवीर एक भारतीय एजेंट के रूप में पाकिस्तान जाते हैं जहां वह पाकिस्तानी नागरिक बनकर रहते हैं.
असल ज़िंदगी की बात करें तो रणवीर सिंह के पारिवारिक तार वाकई पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
यह संबंध समझने के लिए 1940 के दशक में जाना होगा जब अविभाजित भारत के पंजाब में ईसाई धर्म को मानने वाला बर्क़ परिवार रहता था. वह गांव अब पाकिस्तान में है.













