
टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल: न्यूज़ीलैंड ने भारत के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी
BBC
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला खेला जा रहा है.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है.
भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला है. पहले ओवर में भारतीय ओपनर्स ने सात और दूसरे ओवर में पांच रन ही स्कोर किए.
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में फाइनल मुकाबले के लिए एक बदलाव हुआ है. न्यूजीलैंड हालांकि बिना किसी ऑफ स्पिनर के फाइनल मुकाबले में उतरा है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि भारत की प्लेइंग 11 में फाइनल मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है.
भारत की प्लेइंग 11: भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग 11: टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), फ़िन ऐलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फ़िलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फ़र्ग्यूसन, जेकब डफ़ी
भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है. टीम इंडिया के पास आज लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है.













