
टीवी की इस एक्ट्रेस ने यश के Toxic में मारी धमाकेदार एंट्री, नाम जान लगेगा झटका
ABP News
साउथ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक:ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. इस फिल्म में कई एक्ट्रेसेस अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं.
यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक:ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. केजीएफ चैप्टर 2 के बाद एक बार फिर से चांर साल के लंबे इंतजार के बाद यश बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बार सिर्फ यश के स्वैग की हर तरफ चर्चा नहीं हो रही है.
बल्कि, फिल्म का स्टारकास्ट भी खूब सुर्खियों में है. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली संजीदा शेख भी टॉक्सिक का हिस्सा बन चुकी हैं. इससे पहले नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस की एंट्री चर्चा में थी.
संजीदा को मिला करियर का बड़ा ब्रेक
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में संजीदा एक स्पेशल कैरेक्टर में दिखाई देंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका बेशक कैमियो होने वाला है. लेकिन, फिल्म की कहानी के लिए उनका किरदार काफी अहम साबित होगा. ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि संजीदा के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित होगा.













