
टाइप-2 डायबिटीज से बचना है तो खाना शुरू कर दें ये चीजें, देखें पूरा डाइट प्लान
AajTak
प्रीडाइटबिटीज एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा होता है. यदि इस पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो ये टाइप-2 डायबिटीज को ट्रिगर कर सकता है. इसमें आंखों में धुंधलापन, हार्ट डिसीस और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम बहुत बढ़ जाता है.
डाइट में जरूरी बदलाव के साथ प्रीडायबिटीज को रोका जा सकता है. प्रीडाइटबिटीज एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा होता है. यदि इस पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो ये टाइप-2 डायबिटीज को ट्रिगर कर सकता है. इसमें आंखों में धुंधलापन, हार्ट डिसीस और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम बहुत बढ़ जाता है. प्रीडायबिटीज को लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव के साथ रिवर्स किया जा सकता है. आइए जानते हैं प्रीडायबिटीज स्टेज पर किन चीजों के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है. देखें पूरे हफ्ते का डाइट प्लान.
सोमवार सप्ताह के पहले दिन सुबह के वक्त दालचीनी के साथ ओटमील का सेवन करें. मॉर्निंग डाइट में आप ब्लूबैरी और अखरोट भी शामिल कर सकते हैं. इसके बाद लंच में ग्रिल वेजिटेबल सैंडविच और साबुत अनाज से बनी रोटी खाएं. वहीं, डिनर के वक्त स्किनलेस ब्रेस्ट चिकन, रोस्टेड स्वीट पोटैटो और पालक का सलाद खा सकते हैं.
मंगलवार सप्ताह के दूसरे दिन ब्रेकफास्ट में आप हरी सब्जियों के साथ टोफू खा सकते हैं. संतरे के कुछ स्लाइस भी मॉर्निंग डाइट में अच्छे रहेंगे. लंच में आप लो फैट ग्रीक यॉगर्ट, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज के साथ बनी टूना सलाद खा सकते हैं. डिनर में साबुत अनाज, चिकन या प्लांटबेस्ड चीजों से तैयार पास्ता खा सकते हैं.
बुधवार बुधवार को लो फैट ग्रीक यॉगर्ट, स्ट्रॉबेरी और अखरोट के साथ दिन की शुरुआत करें. दोपहर के खाने में स्किनलेस चिकन, एवोकाडो, टमाटर और सलाद जैसी चीजें खाएं. इसके बाद रात को डिनर में आप टोफू, ब्रोकली और क्विनोआ जैसी चीजें खा सकते हैं.
गुरुवार चौथे दिन मॉर्निंग डाइट में एवोकाडो, साबुत अनाज से बनी रोटी और एक उबला हुआ अंडा खाएं. फिर लंच में काबुली चना, जौ का पानी और एक सेब खा सकते हैं. डिनर के वक्त आप तोरी की सब्जी का सेवन कर सकते हैं.
शुक्रवार शुक्रवार को आप मफिन के साथ पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं. मॉर्निंग डाइट में एक सेब खाना भी आपके लिए अच्छा रहेगा. दोपहर के खाने में आप हरी सब्जियों का सलाद और काबुली चना खा सकते हैं. वहीं, रात के खाने में चिकन, काला राजमा और सलाद खा सकते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











