
टर्मिनल 1 गेट पर लगी थी गाड़ियों की लाइन, तभी ऊपर से गिरी छत, पढ़ें IGI एयरपोर्ट हादसे की एक-एक डिटेल
AajTak
पहली बरसात में दिल्ली-एनसीआर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत भी गिर गई है. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां रवाना हुईं और मोर्चा संभाला. इस हादसे में एक की मौत हो गई.
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश लोगों के लिए राहत के साथ ही आफत लेकर भी आई है. भारी बारिश के बाद सड़कें लबालब पानी से भरी हुई हैं. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल - 1 पर पार्किंग की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हुए हैं.
दरअसल भारी बारिश के बीच टर्मिनल 1 पर सुबह के वक्त यहां गाड़ियों का लाइन लगी थी कि तभी अचानक से पार्किंग की छत गिर गई और कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आपातकालीन सेवाओं को मदद के लिए कॉल किया.
अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े पांच बजे छत गिरने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए कम से कम चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल- टी1, टी2 और टी3 हैं. टर्मिनल-1 पर केवल घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं.
सपोर्ट बीम गिरने से 6 लोग घायल दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा टैक्सियों समेत कारों पर गिर गया, जिससे छह लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और फंसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप एरिया में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा.
उन्होंने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि छह लोगों में से एक को उस कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी हुई थी. घटना के बारे में डीएफएस को सुबह करीब साढ़े पांच बजे फोन आने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को एयरपोर्ट भेजा गया. नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चेक-इन काउटर्स बंद वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने हादसे के बाद सफाई देते हुए कहा, 'भारी बारिश के कारण आज टर्मिनल 1 के पास एक हिस्सा गिर गया. कुछ लोग घायल हुए हैं और घायलों की मदद की जा रही है और उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है. इसकी वजह से टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए चेक-इन काउटर्स को बंद कर दिया गया है. हमें इस घटना पर खेद है और इससे होने वाली परेशानी के लिए माफी चाहते हैं.' विमानों के आगमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







