
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
ABP News
Badshah Controversy: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के नए गाने 'टटिहरी' को लेकर विवाद काफी गर्मा गया. जिसके बाद खुद सिंगर ने वीडियो शेयर कर माफी मांगी है.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का हाल ही में नया गाना 'टटिहरी' रिलीज हुआ है. इस गाने के रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है. हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बने इस गाने में हरियाणवी बोल हैं. लेकिन इसी के चलते हरियाणा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. जिसके चलते महिला आयोग ने बादशाह को समन भेजा है. विवाद को बढ़ता हुआ देख अब बादशाह खुद सामने आए हैं और गाने को लेकर माफी मांगी है.
बादशाह ने मांगी माफीविवाद बढ़ता हुआ देख, बादशाह खुद सामने आए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से और हरियाणा के लोगों से माफी मांगी है. बादशाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि, 'मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को, उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है. सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, मेरी पहचान सबकुछ हरियाणा का है'.
A post shared by BADSHAH (@badboyshah)













