
‘ज्यादातर पैसा भारत से ही आता… हमें मिलना चाहिए ICC की कमाई का और बड़ा हिस्सा’, रवि शास्त्री ने की मांग
AajTak
रवि शास्त्री ने कहा है कि आईसीसी की कुल आय में भारत को और बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम की वजह से ही मोटी कमाई हो पा रही है. वर्तमान में भारत को 2024-27 के दौर के लिए आईसीसी की कुल आय का 38.5% हिस्सा मिलता है.
Ravi Shastri on ICC revenue share: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के रेवेन्यू बंटवारे को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रवि शास्त्री ने सवाल खड़े किए हैं. उनका मानना है कि भारत एक बड़ा मार्केट है और ज्यादा से ज्यादा कमाई भारत की वजह से होती है इसलिए भारत को आईसीसी की कमाई का और बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए.
क्या बोले रवि शास्त्री?
विज्डन क्रिकेट से बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा, ‘भारत को आईसीसी की के कुल राजस्व का और बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए. जब भारत कभी विदेश में जाकर खेलता है तो टीवी राइट्स और कमाई में कई गुना इजाफा होता है. टीवी से हो रही कमाई के आंकड़े ख़ुद ये साबित करते हैं. इसलिए ऐसा कहना बिल्कुल जायज़ होगा कि उन्हें उनके हिस्से का बड़ा भाग मिले’.
उन्होंने कहा, जो भी पैसा आता है उसका अधिकांश हिस्सा भारत से आता है. यह सब इकोनॉमी पर निर्भर करता है. अगर कल को कोई और देश की इकोनॉमी भारत से मज़बूत हो जाए तो पैसा वहां से आएगा. जैसे 70 और 80 के दशक में हुआ करता था, उस समय कमाई का बड़ा हिस्सा किसी और देश को जाता था. इसलिए भारत के लिए और बड़ा हिस्सा मांगना न्यायसंगत है.
अभी भारत को कितना हिस्सा मिलता है?
आईसीसी की ओर से 2024-2027 चक्र में कमाई का 38.5 प्रतिशत हिस्सा मिलता है. ये हिस्सा किसी भी अन्य 12 पूर्णकालिक सदस्य टीम में सबसे ज्यादा है. भारत ही ऐसा देश है जिसे आईसीसी के राजस्व का डबल डिजिट प्रतिशत मिलता हो.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











