
ज्ञानवापी मामले पर हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने रखीं दलीलें, पढ़ें- किसने क्या कहा
AajTak
मुस्लिम पक्ष ने कहा कि दक्षिणी तहखाने में पूजा करने का अदालत का 31 जनवरी का आदेश बिना आवेदन के पारित किया गया था. मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट को बताया कि आवेदन 9जी को 17 जनवरी के आदेश द्वारा पहले ही निपटा दिया गया था. क्या जिला जज के पास नए आवेदन के बिना 31 जनवरी को के आदेश को पारित करने की शक्ति थी?
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने की अनुमति देने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं.
मुस्लिम पक्ष ने कहा कि दक्षिणी तहखाने में पूजा करने का अदालत का 31 जनवरी का आदेश बिना आवेदन के पारित किया गया था. मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट को बताया कि आवेदन 9जी को 17 जनवरी के आदेश द्वारा पहले ही निपटा दिया गया था. क्या जिला जज के पास नए आवेदन के बिना 31 जनवरी को के आदेश को पारित करने की शक्ति थी?
इस दौरान जस्टिस आरआरए ने कहा कि एक बार जब 17 जनवरी को आदेश द्वारा आवेदन का निपटारा कर दिया गया है, तो दूसरा आदेश कैसे पारित किया जा सकता है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 जनवरी का वाराणसी जिला अदालत के उस आदेश को देखा जिसमें जिला मजिस्ट्रेट को संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया गया.
बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष को वाराणसी जिला जज द्वारा पूजा की अनुमति वाले आदेश को चुनौती दी है. यह याचिका अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की तरफ से दाखिल की गई है.
इससे पहले पिछली सुनवाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की पूजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया था. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से पूछा था कि आपने 17 जनवरी के आदेश डीएम को रिसीवर नियुक्त करने को चुनौती नहीं दी है जबकि 31 जनवरी का आदेश एक परिणामी आदेश है, जब तक उस आदेश को चुनौती नहीं दी जाएगी तब तक यह अपील कैसे सुनवाई योग्य होगी?
मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष की याचिका पर क्या कहा?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










