
जो बुमराह-अर्शदीप नहीं कर सके... वो दीप्ति शर्मा ने कर दिखाया, टी20 क्रिकेट में रच दिया इतिहास
AajTak
दीप्ति शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभााई थी. दीप्ति को ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था. दीप्ति अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल कर रही हैं.
भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में एक नया इतिहास रच दिया है. दीप्ति ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. यह उपलब्धि दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरेशनल स्टेडियम में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ हुए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हासिल की.
दीप्ति शर्मा भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल (मेन्स और वूमेन्स दोनों शामिल) में 150 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज हैं. भारत की ओर से पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अब तक कोई गेंदबाज 150 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है. भारत की ओर से मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह (110) ने झटके हैं. इसके बाद जसप्रीत बुमराह (103 विकेट) और हार्दिक पंड्या (101 विकेट) का नंबर आता है.
इतना ही नहीं, दीप्ति शर्मा अब विमेंस टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में दीप्ति ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. दीप्ति ने अपना 150वां विकेट कविशा दिलहारी को आउट करके पूरा किया. इसके बाद तीसरा विकेट लेकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
दीप्ति शर्मा ने अब तक 131 विमेंस टी20 इंटरनेशनल मैचों की 128 पारियों में 151 विकेट लिए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 18.73 और इकोनॉमी रेट 6.40 रहा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज़ मेगन शूट ने 123 विमेंस टी20 इंटरनेशनल मैचों में 151 विकेट 17.70 की औसत से हासिल किए हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल में अब तक 150 से ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज सिर्फ यही दो खिलाड़ी हैं.
दीप्ति शर्मा की यह उपलब्धि ना केवल उनके व्यक्तिगत करियर का बड़ा मुकाम है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की बढ़ती मजबूती को भी दर्शाती है. अपनी निरंतरता, अनुशासन और मैच जिताऊ प्रदर्शन के दम पर दीप्ति आज टीम इंडिया की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो चुकी हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










