
जोरदार धमाका, धुएं का गुबार... 15 मिनट तक चली गोलियां, दंतेवाड़ा नक्सली हमले के चश्मदीद की आंखों देखी
AajTak
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर को नक्सलियों ने घात लगाकर डीआरजी के जवानों को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया था. इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए. इसके अलावा एक ड्राइवर की भी जान चली गई. जवानों के वाहन पर जब यह हमला हुआ तो काफिले में शामिल दूसरी गाड़ी का ड्राइवर इस हमले का चश्मदीद बन गया.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए थे. इस घातक हमले को कुछ लोगों ने अपनी आंखों से देखा. जवानों के वाहन के ठीक पीछे आ रही एक स्कॉर्पियो के चालक ने यह सब देखा. उसका कहना है कि वह अपने पूरे जीवन में इस हमले को नहीं भूल पाएगा.
ड्राइवर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया-'मेरा वाहन काफिले में दूसरे स्थान पर था. मेरे वाहन में सात सुरक्षाकर्मी थे. जिस जगह धमाका हुआ, उससे 150-200 मीटर पहले मैंने पान मसाला चबाने के लिए गाड़ी धीमी कर ली थी. हमारे पीछे वाले एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन ने हमें ओवरटेक किया और अचानक एक धमाका हो गया. इस धमाके में 10 जवान शहीद हो गए और वाहन चालक की भी जान चली गई.
ड्राइवर ने बताया कि विस्फोट होने के तुरंत धूल और धुएं का गुबार छंटने से पहले ही उसके वाहन में यात्रा कर रहे सभी सुरक्षाकर्मी कूद गए और सड़क के किनारे लेटकर अपने पोजिशन लेते हुए नक्सलियों को घेरने की बात कहते हुए जंगल की ओर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे. मुझे लगता है कि निशाना मेरा वाहन था लेकिन भगवान ने हमें बचा लिया.
उसने कहा- “वाहन मेरे सामने उड़ाया गया था. मैंने सड़क पर लाशों के टुकड़े और वाहन बिखरा हुए देखा. मैं पूरी तरह से चौंक गया और छिपने के लिए अपने वाहन के नीचे रेंगता हुए घुस गया. चालक ने बतया कि करीब 15 मिनट तक गोलीबारी होती रही लेकिन उसे जंगल में कोई हलचल नजर नहीं आई.
उसने बताया- “सुरक्षाकर्मियों ने मुझे अरनपुर लौटने के लिए कहा. जिसके बाद मैं हमले की जगह से लगभग एक किमी दूर पुलिस स्टेशन लौट गया. वापस लौटते समय मैंने पुलिसकर्मियों को लेकर आ रहे दो वाहनों को हमलने की जानकारी दी. हालांकि, तब तक उन्हें आभास हो गया था कि कुछ हुआ है क्योंकि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि इसे दूर से भी सुना जा सकता था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










