
जॉर्डन की प्रिंसेस को फाइनेंसर से हुआ प्यार, की सगाई, जानें कौन हैं ये राजकुमारी
AajTak
अरब देश जॉर्डन की राजकुमारी ईमान बिंत अब्दुल्ला (Princess Iman bint Abdullah of Jordan) की सगाई न्यूयॉर्क के फाइनेंसर जमील अलेक्जेंडर थर्मियोटिस से हुई है. राजकुमारी ईमान कौन हैं? उनकी फैमिली में कौन-कौन है? वे कैसी लाइफ जीती हैं? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
दुनिया में कई रॉयल फैमिलीज हैं जिनके प्रिंस-प्रिंसेज काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. हर कोई उनकी लाइफस्टाइल से प्रभावित होता है और उनके बारे में जानना चाहता है. जॉर्डन (अरब देश) की 25 वर्षीय राजकुमारी ईमान (Iman) ने पिछले हफ्ते अपने ब्वॉयफ्रेंड जमील अलेक्जेंडर थर्मियोटिस (Jameel Alexander Thermiotis) से सगाई कर ली है. जॉर्डन के शाही परिवार को हाशमाइट राजवंश के रूप में भी जाना जाता है. राजकुमारी ईमान किंग अब्दुल्ला द्वितीय और रानी रानिया की सबसे बड़ी बेटी हैं. राजकुमारी ईमान कौन हैं? उनकी लाइफस्टाइल क्या है? आइए अब इस बारे में जान लेते हैं.
तीन भाई-बहन हैं ईमान
राजकुमारी ईमान का पूरा नाम ईमान बिंत अब्दुल्ला है. उनका जन्म 27 सितंबर 1996 को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुआ था. ईमान के तीन भाई-बहन हैं. भाई क्राउन प्रिंस हुसैन, प्रिंस हाशेम और बहन राजकुमारी सलमा है.
राजकुमारी ईमान और उनके भाई-बहन सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनकी मां क्वीन रानिया अल अब्दुल्ला सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वे अक्सर अपनी फैमिली की फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं. रानी रानिया ने अपनी बेटी की सगाई की फोटो भी शेयर की है. फोटो पर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिथा "बधाई हो, मेरी प्यारी ईमान. तुम्हारी मुस्कान हमेशा प्यार का तोहफा रही है जिसे मैंने तुम्हारे जन्म से ही अपने पास रखा है. मैं कामना करती हूं आपकी और जमील की लाइफ खुशियों से भर जाए."
फाइनेंसर से कर रही हैं शादी
SCMP के अनुसार, प्रिंसेस ईमान के मंगेतर का नाम जमील अलेक्जेंडर थर्मियोटिस है जो न्यूयॉर्क में फाइनेंसर हैं. जमील का जन्म वेनेजुएला के कराकस में हुआ था. 28 साल के जमील बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से ग्रेजुएट हैं और वे ग्रीक फैमिली से आते हैं. जमील अभी बिग एपल में वेंचर कैपिटल फंड में बतौर मैनेजिंग पार्टनर के रूप में काम करते हैं. हालांकि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि दोनों कितने समय से डेट कर रहे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









