
'जैसे सूरज उगता है...', ऑपरेशन सिंदूर पर सनसनीखेज दावा, टॉम कूपर ने बताया पाकिस्तान की न्यूक्लियर साइट पर क्या हुआ
ABP News
Operation Sindoor Conclusion: आज से करीब 9 महीने पहले भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकाने तबाह किए थे, जिसे नाम दिया ऑपरेशन सिंदूर. लेकिन अब पाकिस्तान की हार का असल खुलासा हो गया है. लेकिन क्या?
मई 2025 में चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमला किया था? यह सवाल पिछले कई महीनों से चर्चा में है, लेकिन जवाब स्पष्ट नहीं मिला. अब दुनिया के जाने-माने एयरक्राफ्ट हिस्टोरियन और मिलिट्री एनालिस्ट टॉम कूपर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि हां, ऐसा हुआ था. उन्होंने कहा कि सबूत इतने साफ हैं कि यह ‘पूरब में सूरज उगने जैसा है.’ कूपर का मानना है कि इस हमले ने पाकिस्तान को युद्धविराम की गुहार लगाने पर मजबूर कर दिया.
टॉम कूपर का सबसे बड़ा दावा किराना हिल्स पर हमला
टॉम कूपर एरियल वॉरफेयर के सबसे विश्वसनीय विशेषज्ञों में से एक हैं. उन्होंने सालों से दुनिया भर के हवाई संघर्षों का विश्लेषण किया है. ऑपरेशन सिंदूर पर उनकी बातों में एक बात बार-बार आती है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों, ड्रोनों और प्रोजेक्टाइल को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया. लेकिन सबसे बड़ा दावा किराना हिल्स पर है.
आखिर ये किराना हिल्स चीज क्या है?













