
'जिंदगी बदल दी...', हार्दिक पंड्या ने किया रिश्ता कन्फर्म, माहिका शर्मा भी फिदा, बोलीं- तुम्हारे जैसा कोई नहीं राजा, VIDEO
AajTak
Hardik Pandya Mahieka Sharma: हार्दिक पंड्या ने कटक टी20 के बाद माहिका शर्मा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने BCCI द्वारा शेयर वीडियो में कहा कि जब से वो उनके जीवन में आई हैं उनकी जिंदगी बदल गई है.
Hardik Pandya Mahieka Sharma Love story: भारत ने कटक टी20 में मंगलवार (9 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका टीम को 101 रनों रौंद डाला. इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने बल्ले के साथ गेंद से भी तूफानी प्रदर्शन किया. पंड्या ने सॉलिड प्रदर्शन करते हुए 28 गेंदों में नाबाद ताबड़तोड़ 59 रन बनाए. वहीं एक विकेट भी लिया. अपने प्रदर्शन की वजह से वजह से हार्दिक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी दिया गया.
वहीं इस मुकाबले में हार्दिक ने 100 टी20 छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. एशिया कप में क्वाड्रिसेप्स इंजरी (जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में लगी चोट) के चलते दो महीनों से ज्यादा समय तक क्रिकेट से पंड्या दूर रहे थे. इसके बाद कटक में उन्होंने जोरदार वापसी की.
पंड्या ने इस दौरान अपनी इंजरी पर भी बात की और अपने से जुड़े खास लोगों के बारे में भी वह बोले. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने यह वीडियो शेयर किया था.
पंड्या ने कटक टी20 के बाद कहा- कई बार जब इंजरी होती है तो वो आपका टेस्ट लेती है, यह मेंटली आपको कई बार संदेह में भी डालती है. लेकिन इसके लिए मैं अपने प्रियजनों (loved ones) का धन्यवाद देना चाहता हूं.
यह कहने के तुरंत बाद हार्दिक ने आगे कहा- मैं अपने पार्टनर को स्पेशल तौर पर मेंशन करना चाहता हूं, वो जब से मेरी जिंदगी (माहिका शर्मा का नाम नहीं लिया) में आई हैं, तब से चीजें मेरी जिंदगी में चीजें अच्छी हो रही हैं.
वीडियो देखें- 1:40 से लेकर 1:50 तक... जहां पंड्या ने पार्टनर पर की बात

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












