
जानलेवा कोहरा! हरियाणा में 4 बसें टकराईं, ग्रेटर नोएडा में भी 6 गाड़ियों के बीच भिड़ंत... कई जख्मी
AajTak
हरियाणा में रविवार सुबह कोहरे के कारण एक के बाद एक 3 से 4 बस आपस में टकरा गईं. जिससे कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एनएच 91 पर आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए. जिसमें कई लोग मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं. वहीं, हादसे के चलते हाईवे पर जाम भी लग गया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में हटाकर जाम को खुलवा रही है. इसके अलावा हरियाणा के रेवड़ी में भी कोहरे के चलते सड़क हादसा हो गया. जहां तीन से 4 बस आपस में टकरा गईं.
यह भी पढ़ें: हाईवे पर आगे... जानवर, कोहरा या खतरनाक मोड़! 'एक्सीडेंट प्रोन' एरिया से पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट
हादसा रविवार सुबह रेवाड़ी के गांव गुरावड़ा के नजदीक हुआ. प्रथम दृष्टया हादसे की वजह कम विजिबिलिटी बताई जा रही है. जानकारी सामने आई है कि एक बस रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही थी. तभी वह एक अन्य बस से टकरा गई. जबकि 2 अन्य वाहन भी उससे टकरा गए.
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्राइवेट बस आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि दो रोडवेज बस उसके पीछे टकराकर खड़ी हैं. पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे 352 डी पर कोहरे के चलते तीन से 4 बस आपस में टकरा गईं. जिससे कई लोग घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: 'मैं कार में था और उसमें आग लग गई', इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप का कैसे हुआ था एक्सीडेंट? बोले- उस रात...
घायलों को बसों से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










