
जहाजों के डूबने से करोड़ों टन गोल्ड समा गया समंदर में, जानिए क्यों हर बार निकालने की कोशिश होती रही फेल
AajTak
दुनियाभर के समंदरों की गहराई में रहस्यमयी जीव-जंतु या कोरल ही नहीं हैं, इसमें गोल्ड भी डूबा हुआ है. अमेरिकी सरकारी विभाग नेशनल ओशन सर्विस की मानें तो समुद्र की तलहटी में थोड़ा-बहुत नहीं, 20 मिलियन टन से भी ज्यादा सोना पड़ा हुआ है. इसकी कीमत लगभग 800 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा होगी. ये गोल्ड इतना ज्यादा है कि इससे दुनिया में अमेरिका जैसे कई ताकतवर देश बनाए जा सकें.
महिला खिलाड़ियों के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में पहलवानों की एक टीम अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार पहुंची. हालांकि ऐन वक्त पर उन्हें मनाकर रोक दिया गया. वैसे इस राजनैतिक स्टंट को छोड़ दें तो भी दुनिया के पानी में करोड़ों टन सोना और कीमती धातुएं डूबी हुई हैं. जहाजों के हादसों का शिकार होने से लेकर लोगों के आस्था में फेंके हुए सिक्के तक गहरे समुद्र में हैं.
किन जहाजों में हादसे के वक्त था सोना?
साल 1641 में ब्रिटेन का रॉयल मर्चेंट नाम का जहाज खराब मौसम की वजह से कॉर्नवॉल के पास पानी में समा गया. 2019 में जहाज का ऊपरी हिस्सा तो मिला, लेकिन उसका बॉटम कभी नहीं मिल सका. एक अनुमान है कि जब जहाज डूबा, तब उसके खजाने में एक लाख पाउंड गोल्ड रखा हुआ था.
पुर्तगाली कार्गो फ्लोर दी ला मेर ने लगभग एक दशक तक गुलाम देशों से सोना और कीमती सामान बटोरकर पुर्तगाल पहुंचाने का काम किया. 16वीं सदी की शुरुआत में प्रशांत महासागर में एक हादसे का शिकार होकर जहाज समुद्र की गहराई में समा गया. अनुमान है कि उस वक्त भी कार्गो में 2 बिलियन डॉलर की लागत का सोना रखा हुआ था. ऐसे एक नहीं हजारों या शायद इससे भी ज्यादा जहाज होंगे.
कितने कीमत होगी डूबे हुए गोल्ड की?
नेशनल ओशनिक एंड एटमॉसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, ये कहना मुश्किल है कि कुल कितना सोना या फिर कितने वैल्यू का कीमती सामान समुद्र में खो चुका है. अक्सर बड़े डूबे हुए जहाजों के आधार पर इसकी गणना होती रही. हालांकि माना जाता है कि ये इतना होगा, जिससे कई नए और बेहद ताकतवर देश बस सकते हैं. आमतौर पर ये लूटा हुआ सोना होता था, जो गुलाम देशों से जीतकर यहां से वहां ढोया जा रहा होता था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







