
जस्टिन लैंगर को बड़ा सम्मान, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जस्टिन लैंगर को उनके क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा सम्मान दिया है. उन्हें पूर्व महिला तेज गेंदबाज राइली थॉमसन के साथ ‘ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया...
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज जस्टिन लैंगर (Justin Langer) को उनके क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा सम्मान दिया है. सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को ‘ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया. लैंगर के साथ पूर्व महिला तेज गेंदबाज और कप्तान राइली थॉमसन (Raelee Thompson) को भी यह सम्मान मिला है. The Australian Cricket Hall of Fame has two new members. Congratulations Justin Langer and Raelee Thompson. Read more: https://t.co/I8zK7GquIM pic.twitter.com/tfTrFCzMxb

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











