
जसप्रीत बुमराह बोले- शेन बॉन्ड ने मेरे करियर को निखारने में अहम भूमिका निभाई
AajTak
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के मौजूदा गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने उनका करियर निखारने में अहम भूमिका निभाई.
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस (MI) के मौजूदा गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने उनका करियर निखारने में अहम भूमिका निभाई. मुंबई इंडियंस का तेज गेंदबाज बुमराह अगले महीने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी की अगुआई करेंगे. "As a child, I'd seen Bond bowl and was always very fascinated with how he used to bowl." - @Jaspritbumrah93 🤩 🗣️ Our players speak in detail about the 'BOND' of the #MI bowling line-up 🙌💙#OneFamily #KhelTakaTak @ShaneBond27 @trent_boult @JimmyNeesh @MXTakaTak MI TV pic.twitter.com/dsHY1BEMmp बुमराह ने मुंबई इंडियंस द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘मैं हमेशा उनसे बात करने का प्रयास करता हूं, यहां तक कि तब भी जब मैं भारतीय टीम के साथ होता हूं. इसलिए यह अच्छा सफर रहा है और उम्मीद है कि प्रत्येक साल मैं सीखना जारी रखूंगा और अपनी गेंदबाजी में कुछ नई चीजें जोड़ने का प्रयास करूंगा,’ बुमराह ने कहा, ‘उन्होंने (बॉन्ड) ने इसमें अहम भूमिका निभाई. यह अब तक बहुत अच्छा रिश्ता रहा है और उम्मीद है कि यह आने वाले वर्षों में भी मजबूत बना रहेगा.’More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












