
जर्मनी के लेपर्ड-2 टैंक में क्या है खास? यूक्रेन भेजने पर एकजुट क्यों नहीं यूरोप, रूस क्यों तिलमिलाया
AajTak
रूस और यूक्रेन 11 महीने से लड़ रहे हैं और जंग अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. यूक्रेन को रूसी सेना के कब्जे से अपने इलाकों को छुड़ाने के लिए अब हथियारों की जरूरत है. उसने पश्चिमी देशों से मदद मांगी है. पश्चिमी देश यूक्रेन को जर्मनी में बने लेपर्ड-2 टैंक देने की बात कह रहे हैं. हालांकि, रूस ने धमकाया है कि इसका अंजाम यूक्रेन के लोगों को भुगतना पड़ेगा.
जर्मनी ने साफ कर दिया है कि यूरोपीय देश यूक्रेन को लेपर्ड-2 टैंक (Leopard 2 tanks) देना चाहते हैं, तो इसमें बाधा नहीं डालेगा. जर्मनी की विदेश मंत्री एना बेरबोक ने कहा कि अगर पोलैंड यूक्रेन को लेपर्ड-2 टैंक देता तो हम उसके रास्ते में बाधा नहीं बनेंगे.
यूक्रेन चाहता है कि उसे लेपर्ड-2 टैंक मिलें, ताकि वो रूसी सेना का मुकाबला कर सके और अपने इलाकों को फिर से कब्जे में ले सके. मेड इन जर्मनी लेपर्ड-2 टैंक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला टैंक है.
हालांकि, अगर कोई दूसरा देश यूक्रेन को लेपर्ड-2 टैंक देना चाहता है तो उसे इसके लिए जर्मनी की मंजूरी लेनी होगी. जर्मनी का कहना तो है कि अगर टैंक भेजना चाहें तो भेज सकते हैं लेकिन उसे रूस से सीधे टकराव का खतरा भी है.
पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने सोमवार को कहा कि वो यूक्रेन के टैंक भेजने के लिए जर्मनी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर मंजूरी नहीं मिलती है तो वो दूसरे टैंक यूक्रेन भेज देंगे. इस बीच यूरोपियन यूनियन के फॉरेन पॉलिसी के चीफ जोसेप बोरेल ने कहा कि जर्मनी टैंकों के एक्सपोर्ट को नहीं रोकेगा.
जर्मनी में बना लेपर्ड-2 टैंक दुनियाभर में 20 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होता है, जिनमें से दर्जनभर से ज्यादा NATO के सदस्य हैं. अब जर्मनी पर दबाव है कि वो पोलैंड समेत दूसरे देशों को लेपर्ड-2 टैंक यूक्रेन भेजने की अनुमति दे.
लेपर्ड-2 टैंक इतना खास क्यों?

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








