
जम्मू को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक जवाहर सुरंग का हुआ कायाकल्प, High-tech हुई टनल
AajTak
2.5 किलोमीटर लंबी जवाहर सुरंग बनिहाल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल होता है. अब इस टनल को लंबे समय तक चालू रखने के लिए सभी अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं. यह सुरंग पर पूरी तरह से हाईटेक हो गई है.
जम्मू को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक जवाहर सुरंग के रिनोवेशन का काम पूरा हो गया है. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने टनल के जीर्णोद्धार के कार्य को अंजाम दिया. बीआरओ ने बताया कि सुरंक्ष में उच्च तकनीक वाले निगरानी उपकरण लगाए गए हैं.
2.5 किलोमीटर लंबी जवाहर सुरंग बनिहाल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल होता है. अब इस टनल को लंबे समय तक चालू रखने के लिए सभी अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं.
कार्य का जायजा लेने के बाद 760 बीआरटीएफ के कमांडर अमिया श्रीवास्तव के साथ एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि सुरंग की हाईटेक सिक्योरिटी, निगरानी और सुरंग के भीतर के बुनियादी ढांचे को बेहतर किया गया है.
पिछले साल जुलाई में शुरू हुए इस कार्य में सुरंग के दोनों तरफ कंक्रीट बिछाकर सतह को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया था.
कमांडर अमिया ने बताया कि सुरंग के प्रदर्शन की निगरानी के लिए सभी आधुनिक गैजेट के अलावा वेंटिलेशन जेट पंखे और बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था की गई है.
इस रिनोवेशनन कार्य की लागत 62.50 करोड़ रुपये थी और पूरा कार्य केवल 18 महीनों में पूरा हो गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












