
जम्मू कश्मीरः पुलवामा में जवानों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत 3 आतंकियों को किया ढेर
Zee News
पुलिस ने लश्कर के आतंकवादी की पहचान एजाज उर्फ अबू हुरैरा के रूप में की और कहा कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है.
श्रीनगरः दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. इसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल, जवानों ने 3 आतंकियों को इस मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. Pakistani LeT Commander Aijaz alias Abu Huraira was killed along with 2 local terrorists: IGP Kashmir to ANI कई हथियार बरामद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया (कुल 03). हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. तलाशी जारी है. पुलिस ने लश्कर के आतंकवादी की पहचान एजाज उर्फ अबू हुरैरा के रूप में की और कहा कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है. एजाज मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों के साथ मारा गया.More Related News
