
जम्मू–कश्मीर के नेताओं की PM के साथ प्रस्तावित मीटिंग के पहले PDP की हुई बैठक, महबूबा के जिम्मे फैसला
Zee News
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मीटिंग में शामिल होने का आखिरी फैसला लेंगी.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मसले पर 24 जून को वजीरे आज़म नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर के नेताओं की होनी वाली बैठक से पहले इतवार को पीडीपी सदर और रियासत की साबिक वजीरे आला महबूबा मुफ़्ती की सदारत में पीडीपी की एक मीटिंग हुई. मीटिंग के बाद पीडीपी रहनुमा सैयद सोहेल बुखारी ने कहा कि मीटिंग में सभी नेताओं ने दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए फै़सला महबूबा मुफ़्ती पर छोड़ दिया है. वह ही तय करेंगी कि PDP इस बैठक में हिस्सा लेगी या नहीं. सैयद सोहेल बुखारी ने कहा कि दो दिन में पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन की बैठक होगी और इस मामले पर वहां भी चर्चा होगी. उधर, 24 को बुलाए गए सर्वदलीय बैठक के पहले इतवार को प्रधानमंत्री ने भी कुछ खास लोगों के साथ समीक्षा बैठक की है. इस में मरकजी गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मरकजी वजीर पीयूष गोयल के साथ NSA अजीत डोभाल व पीएमओ के कुछ अफसरान शामिल हुए। A meeting of PDP's Political Affairs Committee was held today (ahead of all-party meet of all J&K parties, in Delhi). All members have decided that the final decision regarding this will be taken by Mehbooba Mufti, all members have authorised her: Syed Suhail Bukhari, PDP spox — ANI (@ANI)More Related News
