
जब रोहिंग्याओं को छोड़ना पड़ा था अपना देश, जानें कहां-कहां जाकर बसे शरणार्थी, बांग्लादेश में तो अलग द्वीप तक बना
AajTak
Rohingya Refugees: 2017 में म्यांमार के रखाइन प्रांत में सेना ने ऑपरेशन चलाया था. इसमें रोहिंग्या मुसलमानों के गांव के गांव जला दिए गए थे. सैकड़ों को मार दिया गया था. सेना के ऑपरेशन ने रोहिंग्याओं को वहां से भागने के लिए मजबूर कर दिया. ये रोहिंग्या बांग्लादेश, भारत, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया समेत कई पड़ोसी देशों में जाकर बस गए.
Rohingya Refugees: 24 अगस्त 2017. म्यांमार के रखाइन प्रांत की 30 पुलिस चौकी और आर्मी पोस्ट पर चरमपंथियों ने हमला कर दिया. इस हमले में सुरक्षाबलों के 12 जवान मारे गए. इन हमलों का आरोप रोहिंग्या मुसलमानों पर लगा. आरोप लगा कि इन हमलों को अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (ARSA) ने अंजाम दिया था. जवाबी कार्रवाई में मोर्चा सेना ने संभाल लिया. रखाइन प्रांत को एक तरह से छावनी में बदल दिया गया और गिन-गिनकर रोहिंग्याओं को निशाना बनाया जाने लगा.
ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि हमलों का बदला लेने के लिए सेना ने रोहिंग्याओं पर जमकर अत्याचार किया. सेना की जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों रोहिंग्या मारे गए, तो कइयों को गिरफ्तार कर लिया गया. हजारों गांव जला दिए गए. ये सब इसलिए किया गया ताकि रोहिंग्या म्यांमार छोड़कर चले जाएं.
उस समय संयुक्त राष्ट्र समेत मानवाधिकारों पर काम करने वाली संस्थाओं ने म्यांमार सेना की आलोचना की. तब म्यांमार में चुनी हुई सरकार थी. आंग सान सू ची यहां की नेता थी. सू ची ने उस समय रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को चरमपंथ के खिलाफ कार्रवाई बताकर उसका बचाव किया था.
इस कार्रवाई ने लाखों रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया. म्यांमार की सेना से बचने के लिए रोहिंग्या समंदर और कठिन रास्ते पार करते हुए बांग्लादेश और पड़ोसी मुल्कों में जाने लगे. समुद्र पार करते समय कई हादसे भी हुए, जिनमें कई रोहिंग्या मुसलमान मारे गए.
रोहिंग्या मुसलमानों को एक ऐसा समुदाय है, जिसका कोई देश नहीं है. वो सदियों से म्यांमार में तो रहते आ रहे हैं, लेकिन म्यांमार की सरकार उन्हें बांग्लादेशी प्रवासी मानती है. चूंकि, म्यांमार एक बौद्ध बहुल देश है, इसलिए वहां रोहिंग्याओं के खिलाफ हिंसा होती रहती है. लेकिन 2017 की हिंसा ने दुनिया के सामने रोहिंग्या शरणार्थियों का संकट खड़ा कर दिया था. उस समय रखाइन प्रांत में सेना ने जो ऑपरेशन चलाया था, उसकी तुलना 'नरसंहार' से भी की जाती है.
कौन हैं रोहिंग्या?

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










