
जब मर्जी-तब पार्टी, अब जूते से निकाल कर पीएं बीयर, इस कंपनी का कमाल!
AajTak
बीयर बनाने वाली विदेशी कंपनी Heineken ने इस जूते को अपने सिल्वर बीयर को प्रमोट करने के लिए बनाया है. जूते का नाम Heinekicks रखा है. Heineken की बोतलों के रंग के अनुसार, जूते को डिजाइन किया गया है. अगर आप इस जूते से बीयर निकालकर पीना चाहते हैं, तो आसानी से पी सकते हैं.
बीयर बनाने वाली डच कंपनी हेनेकेन (Heineken) ने अनोखे डिजाइन के जूते लॉन्च किए हैं. ये जूते बीयर (Beer) पर चलने का एहसास दिलाएंगे. अभी तक बीयर को पीने और उसे पानी की तरह बहाने की खबरें पढ़ते और सुनते रहे हैं. लेकिन अब लोग बीयर पर चलेंगे भी. ऐसा नहीं है कि जमीन पर बह रही बीयर पर पैर रखकर आपको चलना है. इसके लिए जूता बनाया गया है, जिसके सोल में बीयर भरी होगी और उसे पहनकर आप चलेंगे.
जूते से बीयर निकालें और पी लें
शराब बनाने वाली विदेशी कंपनी Heineken ने इस जूते को अपने सिल्वर बीयर को प्रमोट करने के लिए बनाया है. जूते का नाम Heinekicks रखा है. Heineken की बोतलों के रंग के अनुसार, जूते को डिजाइन किया गया है. कंपनी ने ऐसे 32 जोड़ी जूते बनाए हैं. ये अलग होने वाले ओपनर्स के साथ आते हैं. अगर आप इस जूते से बीयर निकालकर पीना चाहते हैं, तो आसानी से पी सकते हैं. Heineken ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है.
बीयर पर चलने का एहसास
Heineken ने बताया है कि Heinekicks जूते आपके डेली इस्तेमाल के लिए नहीं हैं. क्योंकि आपको रोज बीयर पर चलने को नहीं मिलता है. जब आप Heinekicks पहनेंगे तो आप बीयर पर चलेंगे. हेनेकेन सिल्वर बीयर की स्मूथनेस को सेलिब्रेट करने के लिए प्रसिद्ध जूता डिजाइनर, डोमिनिक सिआम्ब्रोन के सहयोग से इसे डिजाइन किया है.
अपने आप अनोखा है जूता

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










