
जब फ्लाइट से बक्से में बंद होकर जापान से भागा ये बड़ा कारोबारी
AajTak
रेनॉ (Renault) और निसान (Nissan) के चेयरमैन और सीईओ रहे कार्लोस गोन (Carlos Ghosn) को एक बार बक्से में बंद होकर हवाई यात्रा करनी पड़ी थी. कार्लोस गोन उस समय जापान में नजरबंद थे. कार्लोस ने अब उस घटना के बारे में दुनिया को विस्तार से बताया है.
कार निर्माता कंपनी रेनॉ (Renault) और निसान (Nissan) के चेयरमैन और सीईओ रहे कार्लोस गोन (Carlos Ghosn) को एक बार बक्से में बंद होकर हवाई यात्रा करनी पड़ी थी. कार्लोस गोन उस समय जापान में नजरबंद थे. देश से निकलने के लिए उन्होंने इसी तरीक़े का इस्तेमाल किया था. अब कार्लोस ने उस घटना के बारे में दुनिया को विस्तार से बताया है. (सभी फोटो- Getty Images) बीबीसी से बात करते हुए कारोबारी कार्लोस गोन ने बताया कि ये घटना साल 2019 की है. दिसंबर की सर्द रात को 10:30 बजे मैंने ख़ुद को एक म्यूज़िक बॉक्स में बंद किया, लोगों ने मुझे प्लेन पर बिठाया और मैं जापान से उड़ान भरने का इंतजार करने लगा.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











