
तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही, चार राज्यों में 21 लोगों की मौत, सैकड़ों घर तबाह
AajTak
अमेरिका के दक्षिणी मैदानी क्षेत्रों ओजार्क्स समेत चार राज्यों में तूफान से सोमवार दोपहर तक 21 लोगों की मौत हो गई है और तूफान से सैकड़ों घर तबाह हो गए.
अमेरिका के दक्षिणी मैदानी इलाकों, ओजार्क्स सहित चार प्रांतों में तूफान से सोमवार को 21 लोगों की मौत हो गई. तूफान से सैकड़ों घर तबाह हो गए. साथ ही मौसम विभाग ने मौसम के और बिगड़ने की आशंका जताई है.
समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, अधिकारी का कहना है कि तीन की के मेमोरियल हॉलीडे में मरने वालों की संख्या बढ़ी है. अर्कांसस में कम से कम आठ, टेक्सास में सात, केंटकी में चार और ओक्लाहोमा में दो मौतें हुई हैं.
राष्ट्रीय वेदर सर्विस ने कहा कि सोमवार शाम तोक न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और पेंसिल्वेनिया के कुछ हिस्सों में तूफान की चेतावनी जारी की गई थी. तूफान से 30 मिलियन से ज्यादा लोगों प्रभावित हुए हैं, क्योंकि तूफान के पूर्वी तट की ओर बढ़ने की संभावनाएं थीं.
'कई क्षेत्रों की बिजली बहाली में लगेगा वक्त'
वहीं, केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने सोमवार सुबह राज्य में आए तूफान को लेकर आपातकाल की स्थिति घोषित की. राष्ट्रीय वेदर ने अपडेट देते हुए अटलांटा क्षेत्र और जॉर्जिया के अन्य हिस्सों और कई पश्चिमी दक्षिण कैरोलिना काउंटियों के लिए कम से कम सोमवार दोपहर तक भयंकर तूफान की चेतावनी जारी की थी. साथ ही उन्होंने सोमवार के एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल करने में कई दिन लग सकते हैं.
बेशियर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, यह हमारे लोगों के लिए एक कठिन रात थी.बाद में उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि विनाशकारी तूफान ने लगभग पूरे राज्य को प्रभावित किया है. अधिकारियों ने कहा कि तूफान से 100 राज्य राजमार्गों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







