
सऊदी अरब पर ये बड़ा प्रतिबंध हटाने जा रहा अमेरिका! क्या है वजह
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सत्ता में आने के साथ ही सऊदी अरब के मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर उसे निशाने पर लिया था. बाइडेन ने सऊदी को हथियार बेचने पर भी कई प्रतिबंध लगाए थे. लेकिन अब अमेरिका हथियार बेचने को लेकर प्रतिबंध हटाने जा रहा है.
अमेरिका आने वाले हफ्तों में सऊदी अरब को विनाशकारी हथियारों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटा सकता है. रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स ने खबर दी की अमेरिका संभावित रूप से सऊदी पर लगा ये प्रतिबंध हटाने वाला है.
अखबार ने मामले से परिचित एक सूत्र के हवाले से लिखा कि अमेरिका ने पहले ही सऊदी अरब को संकेत दे दिया है कि वो प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है.
बाइडेन में सऊदी पर लगाए थे कई प्रतिबंध
साल 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सत्ता में आने के तुरंत बाद सऊदी को खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर निशाने पर लिया था. यमन में हूतियों के खिलाफ सऊदी के अभियान में भारी संख्या में आम लोगों की मौत हुई जिसे लेकर बाइडेन ने सऊदी के प्रति सख्ती दिखाई.
साल 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट के अमेरिका स्थित सऊदी पत्रकार और सऊदी सरकार के आलोचक जमाल खाशोज्जी की तुर्की स्थित सऊदी दूतावास में हत्या कर दी गई थी. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि मोहम्मद बिन सलमान ने इस हत्या के आदेश दिए थे. वहीं, राष्ट्रपति बाइडेन ने इस हत्या के लिए सीधे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को दोषी ठहराया था.
बाइडेन ने खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को देखते हुए अपने सबसे बड़े हथियार खरीददार सऊदी पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए. सऊदी को दशकों से अमेरिका की तरफ से हर तरह के हथियार भारी पैमानों पर उपलब्ध कराए जाते थे लेकिन प्रतिबंधों के कारण कई तरह के हथियार सऊदी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









