
उड़ने के लिए तैयार था प्लेन कि तभी इंजन से निकलने लगा धुआं, हलक में अटकी 148 यात्रियों की सांसें
AajTak
घटना यूनाइटेड फ्लाइट 2091, एयरबस 320, पर हुई जो सिएटल के लिए उड़ान भरने वाली थी. विमान टैक्सीवे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था तभी इंजन में आग लग गई. विमान में अचानक आई इस गड़बड़ी के चलते उड़ान चालक दल और हवाईअड्डे की आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की.
यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट सोमवार दोपहर को उड़ान भरने के लिए तैयार थी लेकिन ऐन मौके पर आग लगने की वजह से फ्लाइट को अपना टेकऑफ रद्द करना पड़ा. फ्लाइट शिकागो के ओ'हेयर अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार थी. तभी अचानक उसके एक पंख से काला-घना धुआं निकलने लगा.
प्लेन में सवार थे 148 यात्री
घटना यूनाइटेड फ्लाइट 2091, एयरबस 320, पर हुई जो सिएटल के लिए उड़ान भरने वाली थी. विमान टैक्सीवे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था तभी इंजन में आग लग गई. विमान में अचानक आई इस गड़बड़ी के चलते उड़ान चालक दल और हवाईअड्डे की आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की.
उस समय प्लेन पर कुल 148 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) और यूनाइटेड एयरलाइंस ने घटना की जानकारी देते हुए बयान जारी किए हैं. विमान को वापस गेट पर ले जाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
'उड़ने से पहले सुनाई दी धमाके की आवाज'
विमान के एक यात्री इवान पालोआल्टो द्वारा लिए गए फुटेज में एक पंख से गहरा-काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्होंने बताया कि जैसे ही विमान उड़ान भरने वाला था, एक विस्फोट की आवाज सुनाई पड़ी. उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी खिड़की पर असर महसूस हुआ. जैसे ही मैंने बाहर देखा, इंजन में आग लगी हुई थी और धुआं निकल रहा था.' आग की जानकारी मिलते ही एफएए ने ओ'हारे एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से फ्लाइट्स का आगमन रोक दिया, जो अमेरिका के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक है. कुछ समय बाद नियमित परिचालन फिर से शुरू हो गया, जिससे आगे की रुकावटें कम हो गईं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









