
जब पुलिस हार गई तो 'भूत' ने दिलवाई कातिल से गवाही, अजीबोगरीब है ये मर्डर मिस्ट्री
AajTak
अमेरिका के शिकागो में 21 फरवरी 1977 को फिलिपींस की नागरिक टेरेसिटा बासा की अपार्टमेंट के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस और डिटेक्टिव इस केस को सुलझा नहीं पाए तो खुद टेरेसिटा की आत्मा ने अपने लिए इंसाफ मांगा. कैसे उसने कातिल को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया पढ़ें पूरी कहानी...
कहानी अमेरिका में ऐसे मर्डर की, जिसमें पुलिस से लेकर कोर्ट तक ने माना कि इस केस को एक भूत, एक आत्मा ने सॉल्व किया. कानून आमतौर पर भूत-पिशाच को नहीं मानता. लेकिन अमेरिका के इस केस में पुलिस ने खुद माना कि हमने इस मर्डर केस में हार मान ली थी और भूत ने ही इस केस को सुलझाया है. आइए, विस्तार से जानते हैं अमेरिका की इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री के बारे में....
टेरेसिटा बासा (Teresita Basa) नामक लड़की, जिसका जन्म फिलिपींस में हुआ. स्कूल की पढ़ाई करने के बाद टेरेसिटा ने हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका को चुना. माता-पिता ने भी उसे अमेरिका जाने की अनुमति दे दी. फिर टेरेसा पहुंची अमेरिका के शिकागो शहर. यहां उसने म्यूजिक में मास्टर्स की पढ़ाई की. डिग्री लेने के बाद टेरेसा ने सोचा कि सिर्फ म्यूजिक की डिग्री उसके लिए काफी नहीं है. फिर उसने मेडिकल एजुकेशन की तरफ रुख किया और रेसेपेरेटी थेरेपिस्ट के तौर पर पढ़ाई पूरी करके एक हॉस्पिटल में काम करने लग गई.
साल 1977 में टेरेसिटा की उम्र 47 साल थी लेकिन उसने तब तक शादी नहीं की थी. हालांकि, उसके कुछ बॉयफ्रेंड रह चुके थे. पर बात शादी तक नहीं पहुंची. फिर भी वह अकेले अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही थी. वह अपनी सिंगल लाइफ से काफी खुश थी. बात है 21 फरवरी 1977 की. शाम के करीब साढ़े सात बजे टेरेसिटा ने अपने एक दोस्त रूथ रॉय को फोन किया. बात करते-करते उसने बताया है कि उसके घर एक गेस्ट आने वाला है. ऐसा बोलकर उसने फोन काट दिया.
टेरेसिटा के अपार्टमेंट से निकल रहा था धुआं इसके करीब एक घंटे बाद साढ़े आठ बजे टेरेसिटा के अपार्टमेंट से धुआं निकलता दिखाई दिया. पड़ोसियों ने जब ये सब देखा तो तुरंत इस बारे में सिक्योरिटी गार्ड को बताया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अपार्टमेंट में घुसे तो देखा कि वहां आग लगी है. तुरंत आग पर काबू पाया गया.
कार्पेट पर पड़ी मिली टेरेसिटा की लाश इस दौरान उन्होंने ड्राइंग रूम में देखा कि कार्पेट पर एक लड़की मृत पड़ी हुई है. जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है और आधा शरीर उसका जल चुका है. देखते ही साफ हो गया कि मामला हत्या का है. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवया. पुलिस को तब लगा कि शायद किसी ने केरेसिटा की हत्या कर उसे जलाने की कोशिश की है. जिससे आग पूरे घर में फैल गई.
घर से मिला लेटर फिर जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि उसके साथ रेप नहीं हुआ है. बस उसकी सीधे हत्या कर दी गई है. पुलिस ने जांच शुरू की. टेरेसिटा के माता-पिता भी शिकागो पहुंचे. उनसे भी पूछताछ की गई और टेरेसिटा के दोस्तों के बारे में पूछा गया. इसी बीच जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें टेरेसिटा के कमरे से एक लेटर मिला. लेटर में लिखा था, 'गेट थियेटर टिकट फॉर AS.''

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










