
जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को ही मार दी गोली, मौत के बाद हिरासत में 6 लोग
AajTak
ग्रामीणों का समूह जंगली सूअरों के शिकार के लिए जिले के मनोर में बोरशेती के जंगल में गया था. उन्होंने बताया, 'अभियान के दौरान कुछ ग्रामीण ग्रुप से अलग हो गए. कुछ समय बाद, शिकारियों में से एक ने उन्हें जंगली सूअर समझकर गोली चला दी.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक शिकार अभियान के दौरान बड़ी दुर्घटना हो गई. जंगल में शिकार करने गए गांव के लोगों ने गलती से अपने ही एक साथी को जंगली सूअर समझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 28 जनवरी की रात को हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया है.
शिकार के दौरान ग्रुप से अलग हो गए थे साथी पालघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अभिजीत धरशिवकर ने बताया कि ग्रामीणों का समूह जंगली सूअरों के शिकार के लिए जिले के मनोर में बोरशेती के जंगल में गया था. उन्होंने बताया, 'अभियान के दौरान कुछ ग्रामीण ग्रुप से अलग हो गए. कुछ समय बाद, शिकारियों में से एक ने उन्हें जंगली सूअर समझकर गोली चला दी, जिससे दो ग्रामीण घायल हो गए. उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.'
घटना के बाद शव को छिपा दिया उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश हुई हत्या से स्तब्ध और घबराए लोग मृतक के शव को झाड़ियों में घसीटकर ले गए और घटना की सूचना पुलिस को देने के बजाय उसे छिपा दिया. धाराशिवकर ने बताया, 'सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और अपराध में शामिल होने के संदेह में छह ग्रामीणों को हिरासत में लिया. बुधवार को गहन तलाशी के बाद अधिकारियों ने पीड़ित का बुरी तरह सड़ चुका शव बरामद किया और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.'
अभी ऐसी खबरें हैं कि घायल ग्रामीण ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचित किए बिना उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









