
छात्रा समझ रही थी पीरियड्स का दर्द, टॉयलेट गई तो अचानक हो गया बच्चे का जन्म, रह गई हैरान
AajTak
ब्रिटेन की एक छात्रा को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला जब उसने एक बेटे को जन्म दिया. छात्रा में न तो प्रेग्नेंसी के कोई लक्षण थे और न ही उसका बेबी बंप निकला था. जिस दिन छात्रा ने बेटे को जन्म दिया, उसके अगले दिन ही उसका 20वां जन्मदिन भी था.
कोई महिला 8 महीने से अधिक की गर्भवती हो और उसे इसका पता तब चले जब उसका बच्चा हो जाए, ये सुनने में बेहद ही अटपटा और असंभव सा लगता है. लेकिन ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट पेट में दर्द के कारण टॉयलेट गई और वहीं उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.
ब्रिटेन के अखबार, द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेस डेविस नाम की छात्रा ब्रिटेन के शहर ब्रिस्टल की रहने वाली है. साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी में इतिहास और राजनीति की छात्रा डेविस ने जिस दिन बेटे को जन्म दिया, उस दिन उनका 20वां जन्मदिन भी था. उन्हें इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं. जब उनके पेट में दर्द शुरू हुआ तो उन्होंने सोचा कि उन्हें पीरियड्स शुरू होने वाले हैं इसलिए तेज दर्द हो रहा है.
डेविस के पीरियड्स हमेशा से अनियमित रहे हैं जिस कारण उन्होंने पीरियड्स मिस होने पर ध्यान नहीं दिया. न तो उनमें प्रेग्नेंसी के कोई लक्षण थे और न ही उनका बेबी बंप स्पष्ट दिख रहा था.
11 जून को जन्मा उनका बच्चा बेहद स्वस्थ था. जन्म के समय उसका वजन तीन किलो था. डेविस ने अचानक मां बनने के अपने अनुभव पर कहा, 'जब उसका जन्म हुआ तो ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा सदमा था. मुझे लगा कि मैं कोई सपना देख रही हूं. मुझे पता नहीं चला कि क्या हो रहा है जब तक कि मेरे बच्चे ने रोना नहीं शुरू किया.'
डेविस ने आगे कहा, 'बच्चे के होने पर अचानक मुझे लगा कि मुझे बड़ा होने की जरूरत है. मुझे अचानक लगे इस झटके से उबरने और बच्चे के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगा. लेकिन अब मैं बेहद खुश हूं, मेरे पांव जमीन पर नहीं है. वो बेहद शांत रहने वाला बच्चा है. वार्ड में उसे सब एक शांत बच्चे के रूप में जानते है.'
बर्थडे के दिन अचानक हुआ दर्द

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










