
छत्तीसगढ़ में जिंदगी बचाने की जंग! 96 घंटे से बोरवेल में है राहुल, क्या होगा चमत्कार?
AajTak
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में गहरे बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने का अभियान जारी है. कलेक्टर का कहना है कि टनल बनाने का काम पूरा हो चुका है. जल्द राहुल को बाहर निकाल लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राहुल अभी ठीक है, उससे लगातार संपर्क बनाकर रखा जा रहा है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पिहरिद में गहरे बोरवेल के अंदर फंसे दस साल के राहुल को 96 घंटे हो चुके हैं. राहुल को बचाने का अभियान लगातार पांचवें दिन भी जारी है. 96 घंटे से अधिक समय से प्रशासन की 12 टीमें लगी हुई हैं. जिला कलेक्टर ने आजतक को बताया कि राहुल अभी ठीक है, लेकिन देरी होने के चलते चिंता बढ़ गई है. टनल का काम पूरा हो चुका है और जल्द राहुल को निकाल लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, ग्राम पिहरिद में राहुल बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे अपने ही घर के आंगन में खुले बोरवेल के खड्डे में गिर गया था. तब से लेकर आज तक उसको बचाने के लिए सेना, NDRF और रोबोटिक टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन व पुलिस टीम लगी हुई हैं. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर बचाव कार्य की जानकारी ली थी और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए थे.
बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को वीडियो कॉल कर इस पूरे मामले की जानकारी ली थी. इसके साथ ही राहुल के परिजनों से भी बात की थी. इस रेस्क्यू को लेकर गुजरात के सूरत से रोबोट भी मंगाया गया था. रेस्क्यू में रोबोट की भी मदद ली जा रही है. रेस्क्यू के दौरान वाकी टाकी से मार्गदर्शन दिया जा रहा है. कलेक्टर के अनुसार, हर सावधानी बरतने के साथ-साथ राहुल के साथ भी संपर्क बनाकर रखा गया है, ताकि उसको कोई नुकसान न पहुंचे.
कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि देर रात आंधी-तूफान से भी कुछ देर काम प्रभावित हुआ, लेकिन रात से ही NDRF और रोबोटिक टीम काम में जुटी हुई है. अभी तक बच्चा ठीक है. कल राहुल ने जूस पीने के साथ-साथ फल भी खाया था, लेकिन लगातार बोरवेल के अंदर रहने से वो काफी कमजोर हो गया है. कलेक्टर ने इस बात को माना और कहा कि बोरवेल के अंदर पानी का भराव होने से खतरा है, लेकिन बचाव दल इस पर निगरानी रखने के साथ-साथ ये भी देख रहा है कि कहीं खुदाई की मिट्टी से राहुल को दी जा रही ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित न हो.
(रिपोर्टः नरेश शर्मा)

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








