
चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 21 करोड़ रुपए की कोकीन, महिला के बैग और जूते से हुई बरामद
AajTak
महिला के पास से कुल 21 करोड़ रुपए मूल्य की 2,095 ग्राम कोकीन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत बरामद की गई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वर्तमान में वह पुझल सेंट्रल जेल में बंद है.
चेन्नई हवाई अड्डे पर 21 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की गई है. कस्टम डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कहा कि घाना से चेन्नई पहुंची एक महिला हवाई यात्री के पास से 21 करोड़ रुपए मूल्य की 2,000 ग्राम से अधिक कोकीन जब्त की गई.
महिला के पास से मिली 21 करोड़ रुपए की कोकीन
पश्चिमी अफ्रीकी देश की रहने वाली महिला 26 जून को भारत पहुंची थी. उसे चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुफिया अधिकारियों ने रोक लिया. चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कस्टम्स के प्रिंसिपल कमिश्नर आर श्रीनिवास नाइक ने कहा कि पूछताछ के दौरान, उसके बैग और जूते में छुपाया गया पाउडर के रूप में नशीला पदार्थ मिला.
महिला के पास से कुल 21 करोड़ रुपए मूल्य की 2,095 ग्राम कोकीन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत बरामद की गई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वर्तमान में वह पुझल सेंट्रल जेल में बंद है.
बुजुर्ग के पेट से निकले ड्रग्स से भरे कैप्सूल इससे पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया था, जो अपने पेट में ड्रग्स से भरे कई कैप्सूल छुपाकर भारत लाया था. अधिकारियों ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि उसने कोकीन से भरे 70 से ज्यादा कैप्सूल खा रखे थे. जिन्हें डॉक्टरों की देखरेख में उसके शरीर से निकाला गया.
बुधवार को पकड़े गए विदेशी की उम्र 70 साल है, वो कैमरून का नागरिक है. कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, उस विदेशी बुजुर्ग ने 11 करोड़ रुपए की कीमत के 73 कोकीन से भरे कैप्सूल खाए थे. वो शख्स 17 जून को अदीस अबाबा (इथियोपिया) से दिल्ली आया था, जब उसे एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







