
'चीन से हमारे रिश्ते खराब, लेकिन किसी तीसरे की दखल मंजूर नहीं', QUAD की बैठक से पहले बोले जयशंकर
AajTak
भारत-चीन के बीच सीमा विवाद 21 दौर की बातचीत के बाद भी पूरी तरह सुलझाया नहीं जा सका है. विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि जो भी हो विवाद को सिर्फ दो देश ही मिलकर सुलझाएंगे और इसमें किसी तीसरे के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी की संभावना को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मामला मूल रूप से द्विपक्षीय मुद्दा है जिसे दोनों देशों को खुद ही सुलझाना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि चीन के साथ भारत के संबंध ठीक और सामान्य नहीं हैं. इसकी वजह ये है कि चीन ने 2020 में सीमा पर सेना की तैनाती कर समझौतों का उल्लंघन किया था.
विदेश मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम भारत और चीन के बीच वास्तव में क्या मुद्दा है, इसे सुलझाने के लिए दूसरे देशों की ओर नहीं देख रहे हैं." उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन दो देशों के बीच विवाद है, बातचीत सिर्फ उन दोनों के बीच ही होनी चाहिए, और इस तरह के मामले में किसी तीसरे को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. जयशंकर QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए जापान की राजधानी टोक्यो में हैं.
चीन ने सेना की तैनाती कर किया था समझौते का उल्लंघन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं. इसका कारण है कि 2020 में कोविड के दौरान चीन ने सीमा क्षेत्रों में एक बड़ी सेना की तैनाती कर समझौतों का उल्लंघन किया था. इससे तनाव पैदा हुआ, जिसके कारण झड़प हुई और दोनों तरफ के लोग मारे गए."
जयशंकर ने कहा, "इसका (चीन की तरफ सेना की तैनाती का) परिणाम अभी भी जारी है क्योंकि यह मुद्दा पूरी तरह से हल नहीं हुआ है. चीन के साथ अभी संबंध अच्छे नहीं हैं, सामान्य नहीं हैं. एक पड़ोसी के तौर पर हम बेहतर संबंधों की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह तभी हो सकता है जब वे LOC का सम्मान किया जाए और उन समझौतों का सम्मान किया जाए जिनपर पूर्व में करार हुए हैं..."
यह भी पढ़ें: 'चीन की जगह...', चीनी विदेश मंत्री से जयशंकर की मुलाकात पर क्या बोला ग्लोबल टाइम्स?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







