
चीन से टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका, मिसाइल डवलपमेंट से जुड़े अधिकारी की लाश मिली
AajTak
चीन से टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका लगा है. ताइवान के मिसाइल डवलपमेंट के चीफ ऑफिसर होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं.
चीन-ताइवान संकट अब गहराने लगा है. चीन से टेंशन के बीच ताइवान को बड़ा झटका लगा है. ताइवान के मिसाइल डवलपमेंट के चीफ ऑफिसर होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं. हालांकि उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन उनकी मौत ऐसे समय हुई है, जब चीन लगातार ताइवान को घेर रहा है, और एक के बाद एक लाइव फायर ड्रिल कर रहा है.
वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है. ताइवान ने कहा है कि चीन मुख्य द्वीप पर लगातार हमले की कोशिश कर रहा है. चीन की ओर से कई मिसाइलें दागी गई हैं.
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के फाइटर जेट ताइवान की मध्य रेखा को पार कर रहे हैं. चीन के लड़ाकू विमानों को इस ओर आते हुए देखा गया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्हें ताइवान के मुख्य द्वीप पर चीन लगातार मिसाइल दाग रहा है.
US स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन भड़का हुआ है. लिहाजा चीन ने आक्रामक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं, चीन ने नैंसी की यात्रा का भी विरोध किया था.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








