
चीन ने माना भारत का लोहा, ग्लोबल टाइम्स ने PM मोदी की तारीफ में कही ये बात
AajTak
चीनी अखबार के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की रणनीति की सराहना की गई है. जिसमें अमेरिका, जापान और रूस जैसी प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है.
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है. चीन ने भारत को दुनिया की तेजी से बढ़ती शक्ति बताया है. ग्लोबल टाइम्स के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में आर्थिक, विदेश नीति के क्षेत्र में भारत की प्रगति की प्रशंसा की गई है. ग्लोबल टाइम्स ने शंघाई की फुडन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक झांग जियाडोंग द्वारा लिखित लेख प्रकाशित किया है, इसमें भारत की पिछले 4 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है. यह लेख भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, शहरी शासन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों विशेष रूप से चीन के साथ दृष्टिकोण में बदलाव के बारे में बताता है.
झांग ने अपने लेख में कहा कि उदाहरण के लिए चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन पर चर्चा करते समय भारतीय प्रतिनिधि पहले मुख्य रूप से व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए चीनी उपायों पर ध्यान केंद्रित करते थे, लेकिन अब वे भारत की निर्यात क्षमता पर अधिक जोर दे रहे हैं.
लेख में कहा गया है कि अपने तेजी से बढ़ते आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ भारत रणनीतिक रूप से अधिक आश्वस्त हो गया है. अब भारत 'भारत नैरेटिव' बनाने और इसे डवलप करने में ज्यादा एक्टिव हो गया है.
हाल ही में प्रकाशित इस लेख में इस बात का जिक्र किया गया है कि राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत पश्चिम के साथ अपनी लोकतांत्रिक सहमति पर जोर देने से आगे बढ़कर लोकतांत्रिक राजनीति की 'इंडियन स्पेशिएलिटी' को उजागर करने लगा है. वर्तमान में लोकतांत्रिक राजनीति पर अधिक जोर दिया जा रहा है.
ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह बदलाव भारत की ऐतिहासिक औपनिवेशिक छवि से बचने के साथ ही राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से 'विश्व गुरु' के रूप में कार्य करने की अपनी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है. चीनी अखबार के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की रणनीति की सराहना की गई है. जिसमें अमेरिका, जापान और रूस जैसी प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि विदेश नीति में भारत की रणनीतिक सोच में एक और बदलाव आया है और वह स्पष्ट रूप से एक महान शक्ति रणनीति की ओर बढ़ रहा है.
झांग ने अपने लेख में कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, उन्होंने अमेरिका, जापान, रूस और अन्य देशों और क्षेत्रीय संगठनों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए खास रणनीति अपनाई है. भारत ने हमेशा खुद को एक विश्व शक्ति माना है. हालांकि भारत को बहु-संतुलन से मल्टी एलाइनमेंट में शिफ्ट हुए 10 साल से भी कम समय हुआ है और अब यह बहुध्रुवीय दुनिया में एक ध्रुव बनने की रणनीति की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय संबंधों के इतिहास में इस तरह के बदलाव की गति कम ही देखने को मिलती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










