
चीन: अश्लील मैसेज से परेशान हुई महिला तो बॉस को झाडू़ से धुन दिया, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
चीन में एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बॉस को झाड़ू से पीटते हुए नजर आ रही हैं. ये महिला एक सरकारी कर्मचारी हैं और इसने आरोप लगाया कि उसका बॉस कई दिनों से उसे हैरेस कर रहा था. ये महिला बेहद परेशान हो चुकी थी जिसके चलते उसने ये कदम उठाया.
चीन में एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बॉस को झाड़ू से पीटते हुए नजर आ रही हैं. ये महिला एक सरकारी कर्मचारी है और इसने आरोप लगाया कि उसका बॉस कई दिनों से उसे हैरेस कर रहा था. ये महिला बेहद परेशान हो चुकी थी जिसके चलते उसने ये कदम उठाया. चीन के Heilongjiang प्रांत की एक सरकारी एजेंसी में ये घटना सामने आई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये महिला अपने बॉस को झाडू़ से मारती हैं, उसके मुंह पर पानी फेंकती हैं और इसके अलावा दफ्तर में रखी किताबें भी उसके ऊपर देकर मारती हैं. (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब) वही इस पूरी घटना के दौरान इस महिला का बॉस अपनी कुर्सी पर बैठा रहता है और अपने आपको बचाने की कोशिश करता है. वही महिला कभी अपने बॉस पर अटैक करती है वही कई बार वो फोन पर बात करते हुए और टहलते हुए देखी जा सकती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










