
चीनः वुहान में फिर लौटा कोरोना, कई शहरों में बड़े पैमाने पर टेस्ट प्रक्रिया शुरू
The Wire
चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद इस महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया.
बीजिंगः चीन के शहर वुहान में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के सालभर बाद एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रशासन ने यहां की 1.1 करोड़ आबादी की कोरोना जांच के लिए मंगलवार को अभियान शुरू किया. वुहान के वरिष्ठ अधिकारी ली ताओ ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, वुहान के सभी 1.1 करोड़ नागरिकों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट कराया जाएगा. वुहान के अधिकारियों ने सोमवार को ऐलान किया कि शहर में प्रवासी मजदूरों में कोराना के सात नए मामले सामने आए हैं. शहर में सालभर बाद एक बार फिर से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर में ही साल 2019 के अंत में कोरोना का पहला मामला सामने आया था और यहीं से इस महामारी का प्रसार हुआ था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





