
चांदीवाल आयोग ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ख़िलाफ़ जारी किया ज़मानती वारंट, आयोग के सामने नहीं हो रहे थे पेश
ABP News
चांदीवाल आयोग ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ख़िलाफ़ ज़मानती वारंट जारी किया है. वह कई बार बुलावे के बाद भी आयोग के सामने नहीं हो रहे थे.
मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ किए वसूली के आरोपों की जांच कर रही चांदीवाल आयोग ने वसूली के आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ख़िलाफ़ 50 हज़ार रुपए का ज़मानती वारंट जारी किया है. आयोग के वकील सिशिर हीरे ने बताया की एक वकील ने आयोग के सामने परमबीर सिंह अनुपस्थित रहते हैं जिस वजह से सुनवाई बार बार आगे बढ़ रही है इस वजह से उनके ख़िलाफ़ ग़ैरज़मानती वारंट जारी की जाए. इसपर आज आयोग ने 50 हज़ार रुपए का ज़मानती वारंट जारी किया है. इसके वाला कमीशन ने महाराष्ट्र के डीजीपी को यह भी आदेश दिया की वो किसी सीनियर अधिकारी को इस वारंट को देने के लिए डेप्यूट करे. इसके पहले कमीशन के सामने अनुपस्थित रहने के मामले में तीन बार कमीशन ने परमबिर पर जुर्माना लगाया है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












