
चलती टैक्सी में हुई महिला की डिलीवरी, जैकेट में बच्चे को लपेट पहुंची हॉस्पिटल
AajTak
चलती टैक्सी में डिलीवरी के बाद महिला अस्पताल पहुंचीं. वहां गेट पर खड़ी नर्सों ने उसे रिसीव किया और आनन-फानन ट्रीटमेंट शुरू किया. हैरानी की बात यह है कि महिला नवजात को जैकेट में लपेटकर अस्पताल पहुंची थीं. वहीं, महिला ने बताया कि गाड़ी में डिलीवरी के लिए कैब वाले ने उससे एक्स्ट्रा पैसे भी चार्ज किए.
एक महिला ने चलती कार (टैक्सी) में बच्चे को जन्म दे दिया. इसके चलते कैब वाले ने उससे एक्स्ट्रा पैसों की डिमांड कर दी. कैब कंपनी ने किराये के अलावा महिला को 5,713 रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया. ये बिल उसे सफाई के नाम पर दिया गया था. खुद महिला ने अपनी स्टोरी शेयर की है.
दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाली 26 साल की फराह कैकेनडिन नियमित जांच के लिए टैक्सी से अस्पताल जा रही थीं. तभी रास्ते में अचानक से उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया. इसके कुछ ही देर बाद फराह ने चलती गाड़ी में बच्चे को जन्म दे दिया.
नवजात को जैकेट में लपेटकर अस्पताल पहुंचीं
हालांकि, इससे पहले ही मेडिकल सर्विस को फोन कर दिया गया था. लेकिन ऐन मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई. जिसके चलते डिलीवरी के बाद फराह खुद कैब से अस्पताल पहुंचीं. यहां गेट पर खड़ी नर्सों ने उन्हें रिसीव किया और आनन-फानन उनका ट्रीटमेंट शुरू किया. फराह नवजात को जैकेट में लपेटकर पहुंची थीं.
इसके कुछ दिन बाद फराह को Arrow Taxi कंपनी का ट्रैवल बिल मिला, जिसे देखकर वो असमंजस में पड़ गईं. उन्हें 20 किलोमीटर से भी कम सफर के लिए 8,568 रुपये का बिल दिया गया था. इसमें से 5,713 रुपये सफाई का चार्ज था, क्योंकि उन्होंने गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया था.
द सन के मुताबिक, इस घटना को लेकर फराह कहती हैं- यह सब इतनी जल्दी हुआ कि मुझे डरने का मौका नहीं मिला. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि मैंने गड़बड़ी की है लेकिन कैब कंपनी का इसके लिए पैसे लेना थोड़ा अटपटा लग रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









