
चर्च परिसर में दिखा मगरमच्छ, पादरी ने प्रार्थना के लिए कर दिया आमंत्रित और फिर...
AajTak
फ्लोरिडा के लेह एकर्स में विक्ट्री चर्च में आने वाले लोग उस समय हैरान रह गए जब एक चार फीट लंबा मगरमच्छ नाले से रेंग कर चर्च परिसर में पहुंच गया. आश्चर्यजनक रूप से, चर्च के पादरी डैनियल ग्रेगरी ने मगरमच्छ को इमारत के अंदर आमंत्रित किया और इसका वीडियो भी बनवाया.
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक पादरी ने अप्रत्याशित रूप से एक मगरमच्छ को चर्च के पास भटकते देखा तो उसे भी चर्च के अंदर आने का न्योता दे दिया. जी हां, ये बिल्कुल सच है. परिसर में एक मगरमच्छ को देखने के बाद, चर्च के पादरी ने उसे अंदर आमंत्रित किया और उसे कार्ड भी दे दिया. अब पादरी के इसे चुटीले फैसले पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है. (तस्वीर - facebook/Daniel Gregory) फ्लोरिडा के लेह एकर्स में विक्ट्री चर्च में आने वाले लोग उस समय हैरान रह गए जब एक चार फीट लंबा मगरमच्छ नाले से रेंग कर चर्च परिसर में पहुंच गया. आश्चर्यजनक रूप से, चर्च के पादरी डैनियल ग्रेगरी ने मगरमच्छ को इमारत के अंदर आमंत्रित किया और इसका वीडियो भी बनवाया. (तस्वीर - facebook/Daniel Gregory) घटना के बारे में पोस्ट किए गए वीडियो में से एक शख्स ने कहा, "यह हमारा चर्च है और यहां पहली बार ऐसा मेहमान आया हैं." उन्होंने फेसबुक पर मगरमच्छ की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "जब एक मगरमच्छ आपके चर्च में आता है लेकिन वो भगवान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होता है." (तस्वीर - facebook/Daniel Gregory)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










