
चक दे इंडिया के कोच 'कबीर खान' ने महिला हॉकी टीम को मजेदार अंदाज़ में दी बधाई, बोले- गोल्ड लेकर आना...
Zee News
महिला हॉकी टीम की शानदार जीत को देखते हुए हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहा है. इसी दौरान टीम के कोच Sjoerd Marijne को शाहरुख खान ने स्पेशल ट्वीट कर अपने अंदाज में बधाई दी.
नई दिल्ली: आज सुबह भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलांपिक 2020 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े. महिला हॉकी टीम की शानदार जीत को देखते हुए हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहा है. इसी दौरान टीम के कोच Sjoerd Marijne को शाहरुख खान ने स्पेशल ट्वीट कर अपने अंदाज में बधाई दी. अब शाहरुख खान का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. Haan haan no problem. Just bring some Gold on your way back….for a billion family members. This time Dhanteras is also on 2nd Nov. From: Ex-coach Kabir Khan. Thank you for all the support and love. We will give everything again. From: The Real Coach. भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच Sjoerd Marijne ने इस जीत के सेलिब्रेशन में पूरी टीम के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कोच Sjoerd Marijne सारे खिलाड़ी काफी खुश हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में Sjoerd Marijne ने लिखा, 'माफ करना मेरे परिवार, अब में बाद वापस आऊंगा.' — Shah Rukh Khan (@iamsrk) — Sjoerd Marijne (@SjoerdMarijne)More Related News
