
चंडीगढ़ में विधानसभा भवन बनाने को लेकर अड़ी हरियाणा सरकार, पंजाब का विरोध, PM मोदी से दखल की मांग
AajTak
हरियाणा सरकार को विधानसभा भवन बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन 10 एकड़ भूमि देने का फैसला लिया है. इसी को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ है, लेकिन दोनों ही इसे अपना बताते हैं और इसे अपने राज्य को सौंपने की मांग करते हैं.
चंडीगढ़ प्रशासन के एक फैसले के चलते पंजाब-हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है. दरअसल, हरियाणा सरकार को विधानसभा भवन बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन 10 एकड़ भूमि देने का फैसला लिया है. इसी को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ है, लेकिन दोनों ही इसे अपना बताते हैं और इसे अपने राज्य को सौंपने की मांग करते हैं.
पंजाब-हरियाणा में राजनीतिक घमासान
चंडीगढ़ में हरियाणा के विधानसभा भवन के निर्माण के लिए भूमि आवंटन का फैसला आने के बाद राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), शिरोमणि अकाली दल (SAD) और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा है कि इससे हरियाणा के चंडीगढ़ पर दावे को और मजबूती मिलेगी, और पंजाब इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा.
पंजाब बीजेपी ने क्या कहा
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और हरियाणा को चंडीगढ़ में विधानसभा भवन बनाने के लिए भूमि देने के इस निर्णय को रद्द करें. जाखड़ ने आज तक से बातचीत में कहा, "चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है और हरियाणा सरकार को यहां विधानसभा भवन के लिए भूमि देने का कदम पंजाबी लोगों के लिए गंभीर रूप से अपमानजनक है. प्रधानमंत्री मोदी से मेरी अपील है कि वह इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें और इस निर्णय को पंजाब के हित में पुनः विचार करें."
उन्होंने हरियाणा के नेताओं से यह भी कहा कि अगर उन्हें विधानसभा भवन बनाना है, तो वे इसे हरियाणा में ही बनाएं, न कि चंडीगढ़ में.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








