
'चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक', हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दो टूक
AajTak
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा,'पहले उन्होंने (पंजाब) एसवाईएल का पानी रोका और अब वे विधानसभा पर आ गए हैं. चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है. आपको (भगवंत मान) लोगों के लिए काम करना चाहिए. मैं भगवंत मान से कहना चाहूंगा कि आप किसानों की फसल खरीद सकते थे. आप उन्हें एमएसपी नहीं दे रहे हैं.'
चंडीगढ़ प्रशासन के एक फैसले के चलते पंजाब-हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है. हरियाणा सरकार को विधानसभा भवन बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन 10 एकड़ भूमि देने का फैसला लिया है. इसी को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ है, लेकिन दोनों ही इसे अपना बताते हैं और इसे अपने राज्य को सौंपने की मांग करते हैं. इस मुद्दे पर अब पंजाब और हरियाणा के सीएम आमने सामने हो गए हैं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा,'पहले उन्होंने (पंजाब) एसवाईएल का पानी रोका और अब वे विधानसभा पर आ गए हैं. चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है. आपको (भगवंत मान) लोगों के लिए काम करना चाहिए. मैं भगवंत मान से कहना चाहूंगा कि आप किसानों की फसल खरीद सकते थे. आप उन्हें एमएसपी नहीं दे रहे हैं.'
'समझदारी से काम लेना चाहिए'
हरियाणा के सीएम ने कहा,'आप (भगवंत मान) यह कहकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं कि आप हमें यहां विधानसभा नहीं बनाने देंगे. मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे किसानों के हित में कदम उठाएं. वे ऐसी बातें क्यों कहते हैं कि हमने पानी रोक दिया है, हम उन्हें विधानसभा नहीं बनाने देंगे. इसका क्या मतलब है? समझदारी से काम लेना चाहिए.
चंडीगढ़ पंजाब का: सुनील जाखड़
इस मुद्दे पर हाल ही में पंजाब बीजेपी के नेता सुनील जाखड़ का भी बयान आया था. सुनील जाखड़ ने पंचकुला में आज तक से बात करते हुए कहा था,'हां, मैं चंडीगढ़ में हरियाणा की अपनी विधानसभा के निर्माण के लिए चंडीगढ़ हरियाणा को जमीन देने के फैसले का विरोध करता हूं. चंडीगढ़ पंजाब का है और कोई भी पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. मैंने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











